
0 Bookmarks 46 Reads0 Likes
मेरे अन्दर का वह दूसरा आदमी
बाहर आने की जिस को इजाज़त नहीं
जिस में बाहर निकलने की हिम्मत नहीं
आज तक उस को देखा किसी ने नहीं
गो मुहज़्ज़ब1 नहीं है वह मेरी तरह
है कहीं मुझ से ज़्यादा वह सच्चा मगर
जब मेरे पास कोई भी होता नहीं
डरते डरते निकलता है तब वह ज़रा
दो घड़ी मुझ से करता है बातें वह फिर
ऐसी बातें जो हैं सिर्फ़ सच्चाइयाँ
ऐसी बातें कि जिन पर हैं पाबन्दियाँ
मेरे झूटों से करके मुझे शर्मसार
फिर से वापस चला जाता है वह वहीँ
मेरे अंदर है उस का ठिकाना जहाँ
मेरे अन्दर का वह दूसरा आदमी
1. मुहज़्ज़ब=शिष्ट, सभ्य, शिक्षित
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments