
0 Bookmarks 74 Reads0 Likes
हमें मालूम है
हमारा लोकतंत्र
बहुमत का पैरोकार है
मगर इससे हमारी
एक मामूली-सी तकरार है
तकरार क्या, छोटी सी गुहार है
बहुमत के
सरदारों के दिमाग़ में
कोई झोल है, अगर
वे कोई भी
गुल खिला सकते हैं
लोकतंत्र की चूलें हिला सकते हैं
इसलिए हमें
लोकतंत्र के साथ
गणतंत्र की दरकार है
इसमें
संविधान का शासन है
एक ज़बरदस्त अनुशासन है
गणतंत्र
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments