
0 Bookmarks 74 Reads0 Likes
बहरे रमल मुसद्दस महज़ूफ़
फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलुन
2122 2122 212
कौन अच्छा है ज़माने में बता
क्या मज़ा है आज़माने में बता
अक़्ल हैराँ है मिरी ये सोच कर
क्या मिला है दिल दुखाने में बता
मत बनाओ तुम बहाने इस तरह
उज़्र क्या हैं छोड़ जाने में बता
ज़िंदगी तू तो वफ़ा वादा निभा
क्या लिखा है उस लिफ़ाफ़े में बता
कौन समझा इस दिवाने को यहाँ
क्या मिला है इस फ़साने में बता
उज़्र=आपत्ति, एतराज़ , विवशता, मजबूरी
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments