
0 Bookmarks 68 Reads0 Likes
बहरे मुतदारिक मुसम्मन सालिम
फ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ाइलुन
२१२ २१२ २१२ २१२
जा-ब-जा जू-ब-जू तू ही तू जुस्तजू
मैं जहाँ भी रहूँ तू रहे रू-ब-रू
ये ज़मी आसमाँ ये सितारे जहाँ
ढूँढ़ता हूँ तुझे खो गई तू कहाँ
राह में भी निशाँ तेरे मिलते नहीं
इश्क़ के फूल भी अब तो खिलते नहीं
हो सहर किस तरह रात कटती नहीं
ख़बर तेरे आने की तो मिलती नहीं
जा-ब-जा=जगह-जगह पर, हर जगह, हर स्थान और हर अवसर पर;
जू-ब-जू=समग्र, संपूर्ण
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments