
0 Bookmarks 40 Reads0 Likes
बहरे रजज़ मुसद्दस सालिम
मुस्तफ़इलुन मुस्तफ़इलुन मुस्तफ़इलुन
2212 2212 2212
आबादियों से दूर जाना है मुझे
मतलब किसी से दूर जाना है मुझे
तुम खींच लोगे हाथ मेरा पकड़ कर
सो ज़ानुओं में सिमट जाना है मुझे
नाराज़ तुम क्यों हो रहे हो मुझ से जाँ
अब आप से पीछा छुड़ाना है मुझे
अब इन फ़सानों कुछ नहीं है देख लो
अब बोझ ख़ुद का ख़ुद उठाना है मुझे
सारे सपेरे शहर में ही बस गए
हो ज़हरीला जो साँप लाना है मुझे
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments