युद्ध में औरत's image
NaN min

युद्ध में औरत

इन्दु जैनइन्दु जैन
0 Bookmarks 74 Reads0 Likes

(कुछ न कुछ टकराएगा ज़रूर)
प्रेषक : रेखा सेठी

 

मैं जहाँ जब भी जाऊँगी
औरत की देह में रहूँगी

 

समझने लगी थी कि
अब मेरी उम्र मेरा कवच है
लेकिन अखबारों ने
बताया
कि औरत की उम्र सिर्फ़ उसकी देह होती है
वह गर्भवती हो, बच्ची, अधेड़ या बूढ़ी
इस्तेमाल की चीज़ रहती है।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts