
0 Bookmarks 13 Reads0 Likes
(यहाँ कुछ हुआ तो था)
प्रेषक : रेखा सेठी
आँख में आँसू की
तरह
अटका हुआ है बच्चा
रुकेगा नहीं
दुःख सुख से इस बात
का कोई सरोकार नहीं
सरोवर से उठा था
मथ कर
सर्दी गर्मी में
हवा धूप बादल बन कर
मँडराया था
तरल डली बन
टपकेगा
रुका नहीं रहेगा आँख में
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments