मैं सुगन्ध हूँ भारत देश की's image
NaN min

मैं सुगन्ध हूँ भारत देश की

इन्दिरा वर्माइन्दिरा वर्मा
0 Bookmarks 53 Reads0 Likes

मैं हवा हूँ बड़ी दूर की, 
महकती, चहकती सुन्दर बयार।
आप जानते हैं मुझे, 
आस-पास ही रहती हूँ आपके,
कभी सोते से जगा देती हूँ, 
स्वप्न में भी बहुधा आ जाती हूँ।
वह प्यार-दुलार जो आपके साथ सदा रहता है, 
मैं ही तो ले आती हूँ और –
सुगन्धित कर देती हूँ आपके चारों ओर।
 
वह जल की कल-कल, 
स्वस्ति गान मन्दिरों के! 
सुनते रहते हैं हम सब जिन्हें?
झटपट अपने पंखों पर पसार लाती हूँ मैं

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts