आज मैंने भी एक दिया जलाया's image
NaN min

आज मैंने भी एक दिया जलाया

इन्दिरा वर्माइन्दिरा वर्मा
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes

आज मैंने भी एक दिया जलाया,
देखती रही उसे देर तक!
 
सोचती रही,
सब इसकी लौ में लपेट लूँगी।
और ले जाऊँगी कहीं दूर एक
छोटी सी पोटली में बाँध कर!
 
वही, ज़िन्दगी के सुनहरे लम्हे, 
जो उस दिन –
अलाव पर हाथ सेंकते हुये दिये थे तुमने, 
और देते ही रहे, हैं मेरे पास, आज भी।
 
उन्हीं से सुलगाती रहती हूँ 
वह अनमने से, अकेले से पल, 
जो घने बादलों की भाँति ओढ़ लेते हैं <

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts