शिव हैं's image
0 Bookmarks 58 Reads0 Likes

मेरी मंज़िल भी शिव हैं, और रास्ता भी शिव हैं, 
मेरे गिर कर उठने का वास्ता भी शिव हैं। 
मेरा तय किया हुआ फ़ैसला भी शिव हैं, 
और रुक जाऊँ कहीं तो आसरा भी शिव हैं। 
मेरी पूजा भी शिव और भक्ति भी शिव हैं, 
मेरी ईश्वर में रही आस्था ही शिव हैं। 
मेरा जीवन भी शिव है, उसकी श्वास भी शिव हैं, 
मेरे जीवित होने का आभास ही शिव हैं।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts