
0 Bookmarks 69 Reads0 Likes
ख़्वाहिशें सिमट जाया करती थीं छोटी सी बंदिशों में,
ये उस मौसम की बात है।
हलकी सी महक उस ऋतु की ख़ुश कर जाया करती थी,
ये उस आलम की बात है।
हमारे मिज़ाज भी अलग क़िस्म के थे उस वक़्त,
मुश्किलें आकर ख़ुद ही चली जाया करती थीं,
ये उस अंदाज़ की बात है।
नज़रों को किसी की तलाश नहीं थी,
ज़ेहन में किसी की आस नहीं थी,
अनजान हँसते चहरे देख, मैं ख़ुद भी चहक जाया करती थी,
ये उस ईमान की बात है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments