जब तू बूढ़ी हो जाएगी's image
NaN min

जब तू बूढ़ी हो जाएगी

हेमंत कुमार मेहराहेमंत कुमार मेहरा
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

जब तू बूढ़ी हो जाएगी,
मैं भी बूढ़ा हो जाऊँगा,
मैं तब भी तुमको चाहूँगा,
मैं फिर भी तुम को चाहूँगा,

मैं नए सृजन बरसाऊँगा,
मैं नए राग में गाऊँगा,
मैं गीत लिखूँगा नए नए,
मैं नयी ग़ज़ल दोहराऊँगा,
पर गीत तेरे ही गाऊँगा,
हर रस तेरे बरसाऊँगा,
नित नवल सृजन कर जाऊँगा,
जब तू बूढी हो जाएगी,
मैं भी बूढ़ा हो जाऊँगा,
पर फिर भी तुमको चाहूँगा. . .

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts