
0 Bookmarks 53 Reads0 Likes
जहाँ भी देखता हूँ,
भीड़ लगी है लोगों की।
बेतहाशा भीड़ है,
एक हुजूम सा जैसे,
आँखों पर पट्टी बाँधे,
एक दिशा में ही हैं सब,
भेड़ चाल में ही हैं सब।
चले जा रहे हैं,
अनपढ़ भी और ज़ाहिल भी,
गँवार और पढ़े-लिखे से लोग,
लोग?
इंसान, मानव, प्राणी,
या,
या कि जानवर?
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments