
0 Bookmarks 43 Reads0 Likes
मराठी कविता: एकटाच
मूल कवि: हेमंत गोविंद जोगलेकर
अनुवाद: हेमंत गोविंद जोगलेकर
सब्ज़ी लाने निकला,
तो तुम ने पूछा, “बटुआ लिया?”
अंदर जा के, बटुआ ले के, फिर निकल पड़ा।
तुम ने हँस कर कहा, “अगर मैं न होती!”
बैंक में जाने निकला,
तो तुम ने पूछा, “पासबुक लिया?”
अंदर जा के, पासबुक ले के, फिर निकल पड़ा।
तुम ने हँस कर कहा, “अगर मैं न होती!”
डॉक्टर के पास जाने निकला,
तो तुम ने पूछा, “पहले वाले रिपोर्ट्स लिये?”
अंदर जा के, रिपोर्ट्स ले के, फिर निकल पड़ा।
तुम ने हँस कर कहा, “अगर मैं न होती!”
अकेले ही विदेशयात्रा पे निकला,
ध्यान से पासपोर्ट लिया,
करन्सी ली, टिकट लिया,
फिर तुम्हारी ओर देखा,
तुम भी हँसी
तस्वीर में से
कहा, “अगर मैं होती!”
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments