ग़म नहीं हो तो ज़िंदगी भी क्या's image
NaN min

ग़म नहीं हो तो ज़िंदगी भी क्या

हस्तीमल 'ह्स्ती'हस्तीमल 'ह्स्ती'
0 Bookmarks 23 Reads0 Likes

ग़म नहीं हो तो ज़िंदगी भी क्या
ये ग़लत है तो फिर सही भी क्या

सच कहूँ तो हज़ार तकलीफ़ें
झूठ बोलूँ तो आदमी भी क्या

बाँट लेती है मुश्किलें अपनी
हो न ऐसा तो दोस्ती भी क्या

चंद दानें उड़ान मीलों की
हम परिंदों की ज़िंदगी भी क्या

रंग वो क्या है जो उतर जाए
जो चली जाए वो ख़ुशी भी क्या

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts