
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes
चाहे जिससे भी वास्ता रखना
चल सको उतना फ़ासला रखना
चाहे जितनी सजाओ तस्वीरें
आईने के लिये जगह रखना
घर बड़ा हो कोई ज़रूरी नहीं
ये ज़रूरी है दिल बड़ा रखना
वक़्त दस्तक नहीं दिया करता
अपना दरवाज़ा तुम खुला रखना
अपने घर को सजाओ अपनी तरह
खु़द से पूछो कहाँ पे क्या रखना
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments