बस्ते का  परिमाण's image
0 Bookmarks 42 Reads0 Likes

बचपन को तुलते देखा है, 
बस्ते के परिमाण में।
कभी दिखावे.. में जलते, 
कभी झुलसते नाम में।

 

यही दिखावा, भरता है निज, 
स्वार्थ -जनित मनुजों के घर।
यही कर... उठा-पटक कतरे है,
निज, कोमल-छुटपन के पर।

 

बचपन बह जाता न जाने,
कब अह्न की  धार में,
बचपन को तुलते देखा है।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts