गौरैया लौट आयेगी's image
NaN min

गौरैया लौट आयेगी

हरेन्द्र श्रीवास्तवहरेन्द्र श्रीवास्तव
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes

हाँ गौरैया लौट आयेगी 
एक दिन खुले मैदानों में 
जंगल और झाड़ियों में 
गाँवों में खेतों में खलिहानों में 
तिनके चुन बनायेगी नीड़ 
हर शाखा हर पेड़ पर
हर छप्पर हर घर के मुँडेर पर
दाना चुगेगी कीड़े खायेगी 
आँगन में चहकेगी गीत गायेगी 
अगर बचे रहेंगे वन, नदी, पोखर 
जब बंद करेगा मानव प्रकृति का दोहन
घास उगेगी, फूल खिलेंगे, हरियाली आयेगी 
हाँ सचमुच तब गौरैया लौट आयेगी!! 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts