ख़ून नहीं था's image
0 Bookmarks 82 Reads0 Likes

ख़ून नहीं था। 
बेच दिया था सारा। 
भूख लगी थी। 
 
ख़ून नहीं था। 
पानी जैसा कुछ था। 
खौलता न था। 
 
ख़ून नहीं था। 
अपना वह तभी। 
काम आया। 
 
ख़ून नहीं था। 
किसी जगह पर। 
सौ मरे तो थे। 
 
ख़ून नहीं था। 
खटमल हैरान थे। 
नेताओं में भी। 
 
ख़ून नहीं था। 
उतरा किसी आँख। 
ग़ैर थी न वो। 
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts