रावण-दहन's image
0 Bookmarks 74 Reads0 Likes

रावण-दहन कर लोग जब मुस्काए,
स्वर्ग में बैठे दशानन बहुत अकुलाए।
मन में कुछ विचार कर, धरा पर आए,
भय के बादल वसुधा पर छाए।
 
अफ़रा-तफ़री मची, बुरा हाल हुआ,
लगा जैसे प्रकट स्वयं काल हुआ।
बोले दशानन, घबराने की बात नहीं,
कहने आया हूँ तुमसे, जो बात सही ।
 
में पुलत्स्य ऋषि का वंशज,
विश्रवा का पुत्र, बड़ा ज्ञानी ।
मैं लंका का विजयी शासक
शक्ति मेरी, सुरपति ने मानी।
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts