जो बीत गए वो दिन भी अच्छे थे's image
NaN min

जो बीत गए वो दिन भी अच्छे थे

हनुमान गोपहनुमान गोप
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes

जो बीत गए वो दिन भी अच्छे थे
जो साथ रहे वो दोस्त भी सच्चे थे!
 
न पैसों का फ़िक्र, न समय का ख़्याल था
न भविष्य का ज़िक्र, न बातों का मलाल था!
 
जब जैसा होता वैसा कह देते थे
मतभेदों को भी हँस कर सह लेते थे!
 
कभी मज़ाक बन जाते, कभी बना भी देते थे
रोते रोते इक दूजे को हँसा भी देते थे!
 
बचपन का वो भोलापन, लड़कपन से जवानी
कॉलेज की वो मोहब्बत और आँखों में पानी!
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts