
0 Bookmarks 69 Reads0 Likes
ऐ ज़िंदगी थोड़ी ठहर जा,
तेरी रफ़्तार से घबराने लगा हूँ मैं!
मन के भावों को भी थाम ले कोई,
इस भटकाव से कुम्हलाने लगा हूँ मैं!
वो ज़माना और था, दौड़ती थी जब ज़िंदगी,
अब तो ठहराव में सुकूँ पाने लगा हूँ मैं!
कभी बारिश की इन बूँदों का क़ायल था,
अब कीचड़ से पाँवों को बचाने लगा हूँ मैं!
मोहब्बत भी की, दोस्ती भी ख़ूब निभाई,
अब इन रिश्तों से कतराने लगा हूँ मैं!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments