
0 Bookmarks 11 Reads0 Likes
धूप में सूप से
धूल फटकारती मुसहरिन माँ को देखते
महसूस किया है भूख की भयानक पीड़ा
और सूँघा मूसकइल मिट्टी में गेहूँ की गंध
जिसमें ज़िंदगी का स्वाद है
चूहा बड़ी मशक़्क़त से चुराया है
(जिसे चुराने के चक्कर में अनेक चूहों को खाना पड़ा ज़हर)
अपने और अपनों के लिए
आह! न उसका गेह रहा न गेहूँ
अब उसकी भूख का क्या होगा?
उस माँ का आँसू पूछ रहा है स्वात्मा से
यह मैंने क्या किया?
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments