ईर्ष्या की खेती's image
NaN min

ईर्ष्या की खेती

गोलेन्द्र पटेलगोलेन्द्र पटेल
0 Bookmarks 59 Reads0 Likes

मिट्टी की मिठास को सोख
ज़िद के ज़मीन पर
उगी है
इच्छाओं की ईख
 
खेत में
चुपचाप चेफा छिल रही है
चरित्र
और चुह रही है
ईर्ष्या
 
छिलके पर  
मक्खियाँ भिनभिना रही हैं
और द्वेष देख रहा है
मचान से दूर
बहुत दूर
चरती हुई निंदा की नीलगाय!

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts