एक दीया…'s image
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes

शरद-ऋतु की थाल में
एक दीया शांत सा

अमावस की रात में
एक दिया चाँद सा

पुष्प की पांखुरी
ओस से जगमग हुई

पिया का संदेश पा
हृदय में रौनक हुई

गेरुआ रंग आस का
मन का आँगन लिपा

निराशा का जाला हटा
जो कोने में है छिपा

प्रकृति की पालकी में
नव ऋतु वधू आई

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts