
0 Bookmarks 55 Reads0 Likes
ज़िंदगी
तेरी तरफ़ मुड़ता हूँ
पलटता हूँ
और फिर से देखता हूँ
जो सवाल तूने
दे मारे थे सन्नाटे में
जवाब उसका लिए
मैं लौटता हूँ
जवाब यह है कि
कोई जवाब नहीं है
भटका बहुत
कुछ हाथ न लगा
थका हारा
तेरी तरफ़ मुड़ना पड़ा
ज़िन्दगी नाराज़ मत होना
जवाब के बदले सवाल ही लाया हूँ
मैं नहीं रहा है मुझमें
बहुत ग़रीब ख़ुद को पाया हूँ <
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments