नेपथ्य's image
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes

नेपथ्य का कवि हूँ मैं
अपने अल्फ़ाज़ 
बुन रहा हूँ
घोंसले की माफ़िक 
रोज़ हर रोज़ 
लड़ते हुए 
अनगिनत चरित्रों से
इस छटपटाहट में कि
निकल कर रूबर होऊँ
अपने किरदार के साथ
अपने अंदाज़ के साथ
हो एक लंबा संवाद
मेरे और तुम्हारे साथ
सुनो मुझे देखो मुझे 
यह मैं नहीं एक जमात है
जिसकी एक ही कहानी 
मेरे पास है
खोल रख रहा हूँ
समक्ष तुम्हारे

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts