रात की ख़ामोशी's image
NaN min

रात की ख़ामोशी

एकता नाहरएकता नाहर
0 Bookmarks 64 Reads0 Likes

रात की ख़ामोशी
इस बात की गवाही है,
शायद आने वाली
फिर एक नयी तबाही है!!

सहमा-सा हर मंजर
सनसनी-सी फैली हुई,
सुनसान रास्तों पर शायद
कोई आतंक का राही है!!

यह सीमा पार के हमले हैं
या अपनों के हैं विद्रोह,
सारी रात कश्मीर ने
इस सोच में बितायी है!!

जंग-ए-मैदान में
पल-पल छलनी होते सीने,
मौत के सामानों ने
कैसी होड़ मचाई है!!

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts