कटे थे कल जो यहाँ जंगलों की भाषा में's image
NaN min

कटे थे कल जो यहाँ जंगलों की भाषा में

द्विजेन्द्र ’द्विज’द्विजेन्द्र ’द्विज’
0 Bookmarks 28 Reads0 Likes

कटे थे कल जो यहाँ जंगलों की भाषा में
उगे हैं आज वही चम्बलों की भाषा में

सवाल ज़िन्दगी के टालना नहीं अच्छा
दो टूक बात करो फ़ैसलों की भाषा में

जो व्यक्त होते रहे सिर्फ़ आँधियों की तरह
वो काँपते भी रहे ज़लज़लों की भाषा में

नदी को पी के समन्दर हुआ ख़ामोश मगर
नदी कि बहती रही कलकलों की भाषा में

हज़ार दर्द सहो लाख सख़्तियाँ झेलो
भरो न आह मगर घायलों की भाषा में

रहे न व्यर्थ ही चुप ठूँठ सूखे पेड़ों के
सुलग उठे वही दावानलों की भाषा में

भले ही ज़िन्दगी मौसम रही हो पतझड़ का
कही है हमने ग़ज़ल कोंपलों की भाषा में।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts