बेगानापन या अपनापन's image
NaN min

बेगानापन या अपनापन

डॉ.  ज़ेबा रशीदडॉ. ज़ेबा रशीद
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes

चाँद
खिड़की से
झाँक गया
या
कोई राही
भटक कर आ गया
धड़कनें मंद पड़ी थी
वह बढ़ा गया
जब
मैंने दिल का दरवाज़ा
खोल दिया
वह दिल की गहराई
नाप गया
एक नाता जोड़ गया
क्या यही है अपनापन?

समय की
घड़ी देख कर
राही मुँह मोड़ चल दिया
पैरों के निशान
छोड़ गया
अपनी पहचान
मेरी धड़कनों से
जोड़ गया
यादों की दुनिया बसा

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts