
0 Bookmarks 68 Reads0 Likes
आँसू की
मौखिक भाषा होती है
बहुत मुखर
न समझो इसे बूँद
समन्दर से गहरा होता है
एक कतरा आँसू।
शब्द
नहीं कह पाते हैं जो
कह देते हैं आँसू
न समझो इसे बूँद
समन्दर से गहरा होता है
एक कतरा आँसू।
जुबां
नहीं कह पाती
वो कह देता है आँसू
शक्तिशाली होता है ये
दिल को घायल कर देता है
एक कतरा आँसू।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments