
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes
गर बेटियों का कत्ल यूँ ही कोख में होता रहेगा
शर्तिया इन्सान अपनी पहचान भी खोता रहेगा
मर जायेंगे अहसास सारे खोखली होगी हँसी,
साँस लेती देह बस ये आदमी ढोता रहेगा
स्वर्ग जाने के लिए बेटे की सीढी ढूँढ कर,
नर्क भोगेगा सदा ये आदमी रोता रहेगा
ढूँढ लेगा चंद खुशियाँ अपने जीने के लिए,
आदमी बिन बेटियों के मुर्दा बन सोता रहेगा
चैन सब खोना पड़ेगा बदनाम होगा आदमी,
बेटियों को मरने का दाग बस धोता रहेगा
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments