विछोह का विष's image
NaN min

विछोह का विष

डॉ.  विवेक कुमारडॉ. विवेक कुमार
0 Bookmarks 56 Reads0 Likes

कल की तरह आज भी
नहीं नकारता मैं इस सच को कि
होती है कोई-न-कोई वजह
किसी के ख़ुश या उदास होने की...

दुःख और मुश्किलों के अंधकार के बीच
हमेशा ही कौंध जाती थी विश्वास से चमकती
तुम्हारी आँखें और ख़ुश हो जाता था मैं...

यह सच है कि कल तक
सभी बेड़ियों को तोड़कर
लहरों पर मचल कर निकल पड़ती थी
मेरी इच्छाओं-हसरतों की नाव
तुम्हारी स्मृतियों की दस्तक मात्रा से...

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts