आया नया विहान's image
NaN min

आया नया विहान

डॉ.  विवेक कुमारडॉ. विवेक कुमार
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes

राम राज सा धरा-धाम हो 
कान्हा का रंग-रास,
डाल-डाल पर फूल खिले 
रहे सदा मधुमास।

राग-द्वेष-घृणा हटे 
बहे प्रेम की गंगा,
रहे नहीं अवसाद धरा में 
मन हो सबका चंगा।

निर्भय हो जन-जन का मन 
बढ़े देश की शान,
दरवाज़े पर दस्तक देने 
आया नया विहान।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts