प्रीति की मधु यामिनी's image
NaN min

प्रीति की मधु यामिनी

डॉ.  विनीत मोहन औदिच्यडॉ. विनीत मोहन औदिच्य
0 Bookmarks 17 Reads0 Likes

 

(सॉनेट) 
 
प्रेम रंगो से सजाओ, आज अपने गेह को 
यह वचन है मैं सहेजूँगा, तुम्हारे नेह को
स्वप्न जो अँखियों ने देखे, मैं उन्हें पूरा करूँगा
मैं तुम्हारी माँग को भी, शुभ्र तारों से भरूँगा। 
 
तीक्ष्ण वाणों से नयन के, है हृदय यह बिद्ध मेरा
रतजगा करते हुए ही नित्य होता है सवेरा
कंठ कोकिल से कभी जब, राग स्वर में फूटता
मुग्ध रह जाता है मन ये, तन कहीं पर छूटता। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts