
0 Bookmarks 17 Reads0 Likes
लड़की मना कर दे
तो उसपर कोई तेज़ाब फेंक देता है
और कहता है- मैं तुमसे प्यार करता हूँ
कोई उसे ऊँचाई से धक्का दे देता है
बड़बड़ाता- मैं तुमसे प्यार करता हूँ
कोई उसे परोस देता है
बॉस के बिस्तर पर
समझाता- देखो! मैं तुमसे प्यार करता हूँ
कोई उसपर कार चढ़ा देता है दाँत पीसते हुए
... मैं तुमसे प्यार करता हूँ
ऐसे में कैसे कहूँ... कैसे...
...
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments