एक नालायक़ अकेला's image
NaN min

एक नालायक़ अकेला

डॉ.  विनय ‘विश्‍वास’डॉ. विनय ‘विश्‍वास’
0 Bookmarks 29 Reads0 Likes

तुम जानते ही हो- इतना बेवकूफ़ था वो
कि कभी किसी को बेवकूफ़ नहीं बना सका

अपने जंगलीपन में भी
रेप नहीं कर सका जो
वो अत्याचारियों के भला किस काम आता

किसी के तलुओं का स्वाद
जानती ही नहीं थी उसकी जीभ
नहीं जानती थी
तीन की बातचीत में
चौथे को कोसना

उसने कोशिश की
पर एक छोटी-सी साज़िश को भी
ठीक-से अंजाम नहीं दे सका
उसे होना ही था दुश्मनों के बीच

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts