आँसुओं की जगह's image
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes

आँसू तब से रहते हैं आँखों में जब से रोशनी

एक अरसे तक न आँए तो समझ लो
सूख रही हैं वे

अपने छौनों को अयोध्या लिवा ले जाने
भरत के साथ आई तीनों माँओं को राम ने देखा
तो सबसे पहले कैकेयी की आँखें पोंछीं…
उत्तरीय भर गया आँसुओं से जिनको देख
मोतियों में चमक न रही

किसी की भरी आँखें पोंछने को
आस्तीन के न होने का दुःख
मीर की आँखों तक आया
और बहने लगा शे’अरों

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts