
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes
हम सबके थे प्यारे बापू!
लगते कितने न्यारे बापू।
आधी धोती पहने रहते,
चाहे जाड़ा हो या गर्मी।
देश के लिए जीते मरते,
कुछ लोग भले करते बेशर्मी॥
कहते जब तक भारत भर की,
तन न ढंक लेती है नारी।
तब तक आधी धोती से ही,
अपना तन ढंक लेगा गाँधी॥
आश्रम अपना बना अनोखा,
बकरी भी पाला करते थे।
अपने बल पर जीते मरते,
अपना काम स्वयं करते थे॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments