कुछ इस तरह से ज़िन्दगी को देखना's image
NaN min

कुछ इस तरह से ज़िन्दगी को देखना

डॉ.  विजय कुमार सुखवानीडॉ. विजय कुमार सुखवानी
0 Bookmarks 67 Reads0 Likes

कुछ इस तरह से ज़िन्दगी को देखना
अंधेरों में भी तुम रोशनी को देखना 

ज़र्रे ज़र्रे में फैला है उसी का वुजूद
हर एक शै में बस उसी को देखना 

लबों की तबस्सुम पूरा सच नहीं कहती
आँखों में छिपी हुई नमी को देखना 

देखना हो गर ख़ुदा को इस जमीं पर
किसी बच्चे की मासूम हँसी को देखना 

फ़िजूल है आदमी में ख़ुदा को ढूँढना
बेहतर है आदमी में आदमी को देखना 

हर शख्‍़स में होता है कुछ दीद के काबिल
ग़ौर से देखना जब भी किसी को देखना

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts