इन्सान की हर ख्वाहिश पूरी नहीं होती's image
NaN min

इन्सान की हर ख्वाहिश पूरी नहीं होती

डॉ.  विजय कुमार सुखवानीडॉ. विजय कुमार सुखवानी
0 Bookmarks 18 Reads0 Likes

इन्सान की हर ख्वाहिश पूरी नहीं होती
हर अर्ज़ी की किस्मत में मंजूरी नहीं होती

कौन कहता है फ़ासले दूरी से होते हैं
फ़ासले वहीं होते हैं जहाँ दूरी नहीं होती

दुनियादारी के फैसले तो ज़ेहन से होते हैं
इनमें दिल की रजामंदी ज़रूरी नहीं होती

बेवफ़ाई कुछ लोगों की धेतरत होती है
हर बेवफ़ाई के पीछे मजबूरी नहीं होती

वो लोग नाकाम रहते हैं दुनिया में अक्सर
जिनसे मेहनत तो होती है जीहजूरी नहीं होती

ये भरम है कि हमीं से मुकम्मल है दुनिया
ये दुनिया किसी के बगैर अधूरी नहीं होती

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts