अब मकाँ होते हैं कभी घर हुआ करते थे's image
NaN min

अब मकाँ होते हैं कभी घर हुआ करते थे

डॉ.  विजय कुमार सुखवानीडॉ. विजय कुमार सुखवानी
0 Bookmarks 16 Reads0 Likes

अब मकाँ होते हैं कभी घर हुआ करते थे
बड़े पुरसकूँ तब शामोसहर हुआ करते थे 

आमदा हैं काटने पर जिन्हें आज हम
बुजुर्गों की मानिंद वो शजर हुआ करते थे 

ताउम्र माँ बाप को उठाये फिरे शानों पर
किसे यकीं होगा ऐसे बशर हुआ करते थे 

आज अपने भी खटकते हैं हमें आँखों में
किसी वक्त गैर भी नूरेनज़र हुआ करते थे 

इस कदर कुशादा हैं इंसान की ज़रूरतें
वहाँ इमारतें हैं जहाँ समंदर हुआ करते थे 

इंसानियत वफ़ा सच्चाई ईमानदारी
इन्सान में क्या क्या हुनर हुआ करते थे

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts