सालगिरह's image
0 Bookmarks 71 Reads0 Likes

 

गूँजती है सफ़र में सितारों की लय 
जब से संगीत जीवन में आया तेरा
बज रहे हैं हृदय की धुन तान सब 
हाथ में एक हाथ आया तेरा
गूँजती है सफ़र में सितारों की लय
जब से संगीत जीवन में आया तेरा। 
 
आइये इस सफ़र को अनवरत करें
जन्म, दो जन्म फिर से कई जन्मों तक
साथ ये धरती से फिर गगन तक रहे 
साथ तेरा-मेरा ये अनवरत रहे
गूँजती है सफ़र में सितारों की लय 
जब से संगीत जीवन में आया तेरा। <

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts