
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
स्याही आसमानों से
लुढ़कती बूँदें और बूँदों की आवाज़ें
जो पत्तों से सरककर
खेतों में बिछ जाती हैं
और जनती हैं मिट्टी की सुंगंध
मंत्रमुग्ध करती हैं मन
और समा जाती हैं
प्रकृति की हर दिन बदलती
अनंत रंगीन किताब में
और मिटा देती हैं
अंदर की कलुषा
जैसे कवक-फफूँदें मिला देते हैं
मिट्टी में गिरी हुए हर अवशेष को
बिना परहेज़ के।
मैं और मेरा सारा वजूद
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments