
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes
वक़्त के पत्तों पर,
जलते यादों के दीये
कब तक जलेंगे?
ख़ुशी के पल में लरजते
खिलखिलाते,
दुःख के क्षणों में भभक उठते,
कब ज़र्द हो ख़ाक हो,
मौन हो जायेंगे,
कौन जाने?
वक़्त कब रुका है—
वक़्त का वक़्त किसको पता है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments