
0 Bookmarks 56 Reads0 Likes
कैसा होता है,समझ से बहुत दूर की बात है,
जब बच्चे थे तो टॉफ़ी, आईसक्रीम,
खिलौने, घूमने और न जाने कितनी बातों के,
स्वप्न बुनते थे।
क्या क्या खाने को ललचाते थे?
हलुआ,रसोगुल्ला, जलेबी आदि के नाम से–
ही लार टपकने लगती थी।
जाने कितने क्यों, किसे किसके लिये
फटी सी जेब में लिये घूमते थे,
हर बात को जानने, समझने की उत्सुकता,
कितने कितने कौतुहल दबाये फिरते थे।
जाने क्या हो गया?
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments