
0 Bookmarks 58 Reads0 Likes
आज सुबह से ग़म के बादल घिरे हैं,
कभी थम-थम के कभी गरज गरज कर,
कभी टीस की चीत्कार कर,
मूसल से बरस रहे हैं,
मानो! आशा की किरण को,
ग़म की चादर लील गई हो,
पर उम्मीद, आशा के उजास ने,
लंबी जद्दोजेहद कर,
एक नई रोशनी में,
नया जोश, नई उर्जा की सृष्टि कर दी,
चमक कर ग़म के बादल छट गए,
आशा का नया सूरज चमकने लगा।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments