संपूर्ण रूप से's image
NaN min

संपूर्ण रूप से

डॉ.  तृप्ति कापड़ीडॉ. तृप्ति कापड़ी
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

कुछ टूट गया है मेरे अंदर इतनी ख़ामोशी से कि, 
किसी को पता भी न चल सका
मैं बिखर चुकी हूँ इतनी ख़ामोशी से कि,
कोई देख भी न पाया
दिल में पत्थर रख लिया
आँखों को सख़्त हिदायत दे दी
कि दर्द पिघलकर आँखों से बहने न पाए
क्योंकि मैं टूटी ज़रूर हूँ
टुकड़ा-टुकड़ा होकर बिखरी ज़रूर हूँ
लेकिन मैंने उन टुकड़ों को सँभालकर रखा है 
सहेज कर रखा है
उन्हें बिखरने नहीं दिया है
संपूर्ण रूप से...

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts