परिधि–परिधि में घूमता हूँ मैं's image
NaN min

परिधि–परिधि में घूमता हूँ मैं

डॉ.  तारा सिंहडॉ. तारा सिंह
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes

निस्तब्धता से आती आवाज
अब चली आओ तुम मेरे पास
परिधि-परिधि में घूमता हूँ मैं
गंध – गात्र में रहता हूँ मैं
हवाओं की पटि उठाकर, जीर्ण
का शीघ्र विनाश करता हूँ मैं

 

धरा पर सुंदरता का है मोल क्या
गूढ़ संकेतों में हिलाकर पात देता हूँ मैं
चल रहा जब भू का निर्माण काल
ऐसे में, हँसता नव जीवन का अरुणोदय
छोड़ो यह आस, चली आओ मेरे पास

<

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts