मुसलमान कहता मैं उसका हूँ's image
NaN min

मुसलमान कहता मैं उसका हूँ

डॉ.  तारा सिंहडॉ. तारा सिंह
0 Bookmarks 81 Reads0 Likes

मुसलमान कहता मैं उसका हूँ
हिन्दू कहता मैं उसका हूँ

 

या ख़ुदा तुम बता क्यों नहीं देते
आखिर हिस्सा मैं किसका हूँ

 

फ़लक में फँसी है जान मेरी
इन्सान हूँ या मैं फ़रिश्ता हूँ

 

मंदिर का हूँ या मसजिद का हूँ
राम हूँ, रहीम हूँ या मैं ईशा हूँ

 

शमां चुप है, आईना परेशां है
आशिक़ शिशदार है, मैं किसका हूँ

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts